गंगापार, मार्च 22 -- शनिवार को बहरिया थाने में लगे समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बहरिया महेश मिश्र ने किया। इस मौके पर कुल राजस्व संबंधी छह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें एक का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण दोनों पक्षों के समक्ष निस्तारण हेतु मौके पर राजस्व व पुलिस की टीम भेज कर करवाने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप निरीक्षक मैनेजर यादव, उमेश कुमार यादव, मोहम्मद रईश, महिला उप निरीक्षक ममता यादव, सौम्या गुप्ता प्रधान लेखक अमित कुमार, संजय परिहार, अंकित पटेल, अलावा राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.