गोरखपुर, मई 7 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में गर्मी के सीजन में हुए आरेंज अलर्ट का मौसम पर जबरदस्त असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में छह मिलीमीटर बारिश हुई। दिन के अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इसके बाद दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में बने चक्रवती सिस्टम के कारण मौसम का रंग बदला हुआ है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी आरेंज अलर्ट का प्रभाव मंगलवार तक था। सोमवार की शाम को करीब 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलीं। कई इलाकों में बूंदाबांदी को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। मंगलवार को रात का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। बीते 24 घंटे में रात क...