रायबरेली, सितम्बर 10 -- रायबरेली, संवाददाता। छह माह से मानदेय न मिलने पर नाराज रसोइयों ने उत्तर प्रदेश मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में विकास भवन पर धरना दिया। बाद में डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती देवी ने कहा कि मेहनतकश हिस्से के सामने जीवित रहने की भी स्थिति नहीं बची है। मिड डे मील वर्कर्स मुफ्त की महिला कामगार हैं। जिनको जानलेवा काम के बोझ के नीचे दबा कर उनके श्रम और क्षमता की लूट जारी है। एक दशक से अधिक समय से अनवरत सेवारत मिड डे वर्कर्स आज भी दो हजार रुपए में महीने भर खटने के लिए विवश हैं। सरकार हम रसोईया कर्मियों को 6 माह से दो हजार रुपए जैसी शर्मनाक मजदूरी भी नहीं दे पा रही है। यह रहीं प्रमुख मांगे इस वर्ष के 6 माह से बकाया मानदेय का...