लातेहार, अप्रैल 11 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पिछले छह माह (अक्टूबर) से जेसबीसीएल के द्वारा संचालित सरकारी शराब दुकान के दुकान प्रभारी व सहायकों को मानदेय नहीं मिलने के कारण गुरूवार को दुकान सुबह से दोपहर दो बजे तक बंद रहा। हालांकि मानव प्रदाता कंपनी केएस मल्टीफैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के आश्वसान के बाद दोपहर दो बजे दुकानों को खोल दिया गया। इधर इस मामले को लेकर गुरूवार की सुबह दुकान प्रभारी व सहायक समाहरणालय पहुंच कर विरोध में धरना दिया। वही डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दुकान प्रभारी व सहायकों ने बताया कि उन्हें मानव प्रदाता कंपनी केएस मल्टीफैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पिछले अक्टूबर माह से उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें आजीविका चलाने में काफी परेशानियों का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.