अररिया, फरवरी 13 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले छह माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज जिले के आशा व फैसिलिटेटरों ने सदर अस्पताल परिसर में गुरूवार को दिवसीय धरना दिया। दस ट्रेड यूनियन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आशा व फैसिलिटेटरों ने आंदोलन के बाद राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के नाम सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले आयोजित धरना में शामिल आशा व फैसिलिटेटरों ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आवंटित 57 कार्यों के अलावा दूसरे कार्य भी आशा और फैसिलिटेटरों से लिया जाता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ माना जाने वाला आशा कार्यकर्तओं की आर्थिक स्थिति इन दिनों बद् से बद्तर है। हड़ताली स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि चार लेबर कोड को रद्द कर आशा व फैसिलिटेटरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.