आगरा, जुलाई 25 -- आगरा रेल मंडल में जनवरी से जून 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले 1441 लोगों पर कार्रवाई करके 1.24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है। वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खींचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया इस दौरान आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 460, आगरा किला स्टेशन पर 58, मथुरा जंक्शन पर 768 व धौलपुर स्टेशन पर 53 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...