संभल, नवम्बर 21 -- संभल, संवाददाता। जिले में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में नगर निकायों ने अप्रैल से अक्टूबर तक करीब 2678 किलोग्राम (ढाई क्विंटल से अधिक) पॉलीथिन जब्त की। नियम उल्लंघन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना दुकानदारों और उपयोगकर्ताओं से वसूला गया। यह कार्रवाई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की संयुक्त प्रवर्तन टीमों द्वारा की गई। प्लास्टिक कैरी बैग की बिक्री व उपयोग पर रोक के बावजूद बाजारों, होटल, ठेलों और दुकानों पर पॉलीथिन का इस्तेमाल जारी था, इसी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। टीमों ने छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की, चालान काटे और दुकानें भी सील कीं। प्रवर्तन अभियान के साथ-साथ नगर निकायों ने जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया। व्यापारियों, दुकानदारों व आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संकट और सिंगल यूज़ पॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.