विकासनगर, फरवरी 23 -- छह माह से लापता बछिया के मामले में सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कमल सिंह निवासी वार्ड पांच संगम विहार कॉलोनी, बाबूगढ, विकासनगर ने बताया कि 15 अगस्त 2025 को उसकी ढाई वर्षीय बछिया मोंटी पुत्र प्रकाश के खेत में चुग रही थी। उसे सोनिया पत्नी रवि निवासी वार्ड नंबर पांच अजीतनगर बाबूगढ़ ने अपने सहयोगी मासूम के साथ मिलकर अपने कब्जे में ले गए। इसके बाद उन्होंने बछिया देने से मना कर दिया और अब उसे गायब कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...