हरदोई, फरवरी 8 -- बावन, संवाददाता। लोनार कोतवाली क्षेत्र में किसान की हत्या का मामला छह माह बीतने के बाद भी अनसुलझा बना हुआ है। पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। विवेचना के दौरान तीन विवेचक बदले जा चुके हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। अब तो मामले के खुलासे की चर्चाएं भी थम सी गई हैं। परिजनों ने न्याय की उम्मीद लगभग छोड़ दी है। लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुगलापुर गांव में 23 जुलाई 2025 को 60 वर्षीय किसान राजकुमार सिंह उर्फ छोटे भईया का शव उनके घर के दरवाजे पर खून से लथपथ हालत में मिला था। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष विवेक वर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। बताया गया कि मृतक अविवाहित थे और अकेले रहकर खेती-किसानी करते थे। मृतक के भाई कृष्ण कुमार की तहरी...