अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- चौखुटिया। रामगंगा नदी पर छह माह पहले सुधारे गए मोटर पुल का डामर उखड़ने लगा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। गेवाड़ विकास समिति ने नाराजगी जताते हुए डीएम को पत्र भेजा है और पुन: डामरीकरण करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बताया कि यह पुल कुमाऊं को गढ़वाल के साथ जोड़ता है। करीब छह माह पूर्व ही पुल का नवनिर्माण किया गया था। उम्मीद थी कि अब वर्षों तक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। लेकिन छह माह में ही पुल का डामर उधड़ने लगा है। कहना है कि डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है किया लगभग एक करोड़ धनराशि से इस पुल का सुधारीकरण किया गया था। लेकिन कुछ ही महीनों में डामर की चादर उखड़ गई थी। इसके बाद फिर से मरम्मत का कार्य किया गया। अब दूसरी बार डामर उखड़ने लगा है। इससे सुधारकरण में लगाई गई सा...