धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता छह महीने पहले जिन भवनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था, उन भवनों का लाभ धनबाद और यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। दो अक्तूबर 2024 को सीएम ने धनबाद की कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया था। छह माह बीत गए इन भवनों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। कुछ में तो अंदर इंटीरियर का काम भी अभी बाकी है। बैंकमोड़ में नगर निगम ने 24 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी पार्किंग सह मॉल का निर्माण किया है। नगर निगम इसमें बनी दुकानों की ऑनलाइन नीलामी की तैयारी कर रहा था लेकिन अभी तक इसमें बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। दुकानदार नीलामी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन नगर निगम इसकी तिथि घोषित नहीं कर पा रहा है। इसमें 70 दुकानें हैं और ग्राउंडफ्लोर पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। मॉल बनकर तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.