फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। जल जीवन मिशन ग्रामीण के ठेकेदार ने शहर के अंबेडकर नगर नरकसा में छह माह पहले बनी सड़क को खोद डाला है। इससे नवनिर्मित सड़क की पुलिया तहस नहस हो गई है और उसका जाल भी उखड़ गया है। ठेकेदार की ओर से दो दिन में सड़क सही कराये जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी सड़क सही नहीं करायी गई। इससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जल जीवन मिशन ने एक साल पहले ही अधूरा काम छोड़ दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...