गोरखपुर, जून 26 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण और ठगी के आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। जेल में उसे अन्य बंदियों से अलग रखा गया है। पता चला है कि छह महीने से उसे इस बीमारी की जानकारी थी। इसकी जानकारी होने के बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। उसका कई महिलाओं से संबंध था, जिसे लेकर पहले पत्नी उसे रोकती भी थी। दराअसल, गगहा में एक महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना होने के बाद पुलिस ने रविवार की रात में मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को अपने बीमारी की जानकारी नहीं दी थी। रात में पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजीटिव है। इसके बाद पुलिस वालों के भी हाथ पांव फूल गए थे। इसके बाद ही उसके कई काले चिट्ठे सामने आए। पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.