नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर किराये के मकान में रहने वाला व्यक्ति बिना किराया दिए ही रात में कमरा छोड़कर फरार हो गया। मकान मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा कर रही है। मामले की शिकायत डीसीपी नोएडा से भी की गई है। आरोपी बीते ढाई साल से किराये पर रह रहा था। डीपीएस सोसायटी की अनुराधा सिंह सेक्टर 51 में रहती हैं और उनका एक मकान सेक्टर 36 स्थित जनता फ्लैट में भी है। उनके यहां करीब ढाई साल से किराये पर सहारनपुर निवासी अरूण कुमार तोमर रह रहे थे। अरूण खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। उसके द्वारा अनुराधा को जानकारी दी गई थी कि उसकी तैनाती वर्तमान में सेक्टर छह स्थित पुलिस कार्यालय में है। दो साल से अरूण समय पर किराया दे रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.