मेरठ, फरवरी 7 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के मैदान पर 6 मार्च से नरेंद्र शर्मा मेमोरियल मिक्स कॉरपोरेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसे लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में राजीव शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेंगी। सभी मैच लीग आधार पर खेले जाएंगे। विजेता टीम को एक लाख 51 हज़ार, उपविजेता टीम को 71 हज़ार और सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को 21-21 हज़ार का नगद इनाम दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को क्रिकेट किट दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को इंग्लिश विलो का बैट दिया जाएगा। अन्य खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रेस वार्ता में क्रिएशन स्पोर्ट्स, हरमिलाप स्पोर्ट्स, स्टेयर्स एग्रो लिमिटेड, फिजा हेल्थ केयर इंडिया, स्लाइड ग्लोबल दुबई, सीएस चौहान स्पोर्ट्स, रेड रॉक स्पोर्ट्स, डीस शील्ड, ब्लैकबर्ड स्पोर्ट्स, एसआर कंसल्टेंट...