प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। एसआईआर अभियान के तहत दावे और आपत्तियां स्वीकार करने के लिए छह मार्च तक का समय दिया गया है। ऐसे में लोग इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि नए वोटर जो एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वो अपने नए फॉर्म भरकर जमा करें। अभियान के तहत छह जनवरी को जब आलेख्य प्रकाशित हुआ था तब 10 लाख 62 हजार 323 मतदाताओं के नो मैपिंग श्रेणी में आने के बाद परेशान अफसरों को अब थोड़ी राहत है। नो मैपिंग वाले 70 फीसदी मतदाताओं को यानी सात लाख 42 हजार 853 लोगों को निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि 60 फीसदी यानी छह लाख 35 हजार 913 लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिनका अब अंतिम सूची में नाम आना लगभग तय है। हालांकि अभी नोटिस दिए जाने और सुनवाई में वक्त है। ऐसे में ...