प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। एसआईआर के लिए निर्वाचन आयोग ने आगे के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होगा। छह जनवरी से छह फरवरी तक एएसडी सूची वाले दावे और आपत्तियां दे सकते हैं। छह जनवरी से 27 फरवरी तक 2003 का विवरण न दे पाने वालों को नोटिस जारी होगा। तीन मार्च को नोटिस के जवाब, आए दावे और आपत्तियों की पूरी जांच की जाएगी। छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस बारे में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि मंगलवार को आलेख्य प्रकाशित होगा। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ को बूथ पर रहने का निर्देश दिया गया है। नए वोटर फॉर्म लेकर इसे भर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.