औरंगाबाद, सितम्बर 13 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बिगहा गांव में पिछले छह महीने से एक लंगूर का आतंक छाया हुआ है। स्थिति यह है कि ग्रामीण घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। अब तक करीब एक दर्जन से अधिक लोग इसके हमले का शिकार होकर घायल हो चुके हैं, जिनका इलाज कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूर आए दिन घरों में घुसकर कपड़े फाड़ देता है, सब्जियां और अन्य सामान उठा ले जाता है। अन्य सामग्रियों को भी क्षतिग्रस्त कर देता है। इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। कई बार वह महिलाओं और बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। गांव के लोगों के लिए खेत-खलिहान या छत पर भी सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की ओर से जाल और पिंजरा लगाया गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। जिला वन पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि लंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.