बोकारो, जनवरी 26 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजुडीह गांव के सांयगढ़िया के सामने पिछले छह माह से बंद पड़े सोलर जलमीनार की मरम्मत सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर विभागीय कर्मियों व कारीगरों ने की। उक्त सोलर जलमीनार सुरजुडीह गांव के सबसे बढ़िया पेयजल आपूर्ति करनेवाला चापानल है। लगभग छह माह पहले इस जलमीनार का समरसेबल मशीन में त्रुटि आ गयी, जिससे ग्रामीणों में पेयजल संकट गहरा गया था। कई बार कसमार ग्राम पंचायत की मुखिया से लेकर पीएचडी विभाग से लेकर ग्रामीणों ने जलमीनार की मरम्मत करने की कोशिश की, लेकिन मशीन खराब होने के कारण यह महीनों से बंद पड़ा रहा। जलमीनार बंद हो जाने से सैकड़ों ग्रामीण बगीचा के चापानल से दूर से पेयजल का पानी ढोकर लाते थे। इधर सुरजुडीह के झामुमो नेता नसरूल होदा व अन्य ग्रामीणों ने जब इसकी सूच...