अमरोहा, जनवरी 3 -- अमरोहा, संवाददाता। पीएम सूर्य घर योजना के तहत शहर में लोगों की छतों पर 100 सोलर पैनल लगाने के मिले लक्ष्य के मुकाबले करीब छह माह बाद केवल 33 सोलर पैनल ही लगे हैं। डीएम की नाराजगी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। योजना में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने का ईओ ने निर्देश दिया है। योजना में नगर पालिका को 100 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के मुकाबले कुल 134 लोगों ने अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए योजना में पंजीकरण कराया है। इस बीच करीब छह महीने बाद भी केवल 33 घरों की छतों पर ही सोलर पैनल लगाए गए हैं। योजना की सुस्ती को लेकर डीएम निधि गुप्ता ने नाराजगी जताई है। डीएम की नाराजगी के बाद नगर पालिका प्रशासन ने योजना में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.