हरिद्वार, फरवरी 22 -- किरायेदार रखिए, लेकिन कानून को नजरअंदाज कीजिएगा तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। एसएसपी के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। छह मकान मालिकों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने रविवार को संजय नगर, टिबड़ी और टिहरी विस्थापित कॉलोनी में बाहरी लोग, किरायेदार, घरेलू नौकर, मजदूर, ठेली-फड़ संचालक और होटल-ढाबे में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान मौके पर 46 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन बिना किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वाले छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि किरायेदारों और कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराना अनिवार्य है।

हिं...