जहानाबाद, जनवरी 27 -- ओकरी के मंडई नदी के किनारे संचालित हो रहा था शराब बनाने का अड्डा एएलटीएफ और ओकरी पुलिस ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, शराब जप्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एंटी लिकर टास्क फोर्स और ओकरी थाने की पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर मंडई नदी के किनारे संचालित शराब बनाने के अड्डों पर छापेमारी की जिसमें पुलिसकर्मियों ने छह भट्ठी को तोड़ा और वहां महुआ शराब बनाने के लिए रखे हुए सामानों को विनष्ट किया। तकरीबन छह सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब ( जावा महुआ) नष्ट की गई। करीब 15 लीटर निर्मित शराब जप्त हुई है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के तहत शराब के धंधेबाजों के खिलाफ संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओकरी थाना क्षेत्र में मण्डई नदी के किनारे तस्क...