गोंडा, दिसम्बर 13 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के छह ब्लॉकों में ग्रामीणों को सेहतमंद रखने के लिए कैसरगंज सांसद करणभूषण सिंह ने पहल की है। उनके पत्र पर कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल जिले के 49 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम स्थापित करेगी। कंपनी ने ओपन जिम स्थापना के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और सीडीओ अंकिता जैन को पत्र भेजा है। सीडीओ ने पंचायती राज विभाग को जिले के छह ब्लॉकों के चयनित गांवों में स्थान चयन करने के लिए निर्देश दिए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक इन ओपन जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे। जिनमें ट्रेडमिल, एयर वॉकर, रोअर, मल्टी जिम स्टेशन, साइकलिंग मशीन सहित कई अत्याधुनिक मशीनें शामिल होंगी। जिम पूरी तरह सार्वजनिक होंगे और ग्रामीणों को इसके प्रयोग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इससे न सिर्फ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.