भदोही, दिसम्बर 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ईरम के नेतृत्व में बीज-खाद की दुकानों पर निरंतर छापेमारी की जा रही है। एक माह में 47 बीज-खाद का नमूना संग्रहित करते हुए आठ विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीज-खाद का लैब से रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम की सक्रियता से अवैध रूप से बीज-खाद की बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि नवंबर माह में कुल 47 दुकानों पर छापेमारी कर 35 बीज और 12 खाद समेत कुल 47 नमूने संग्रहित कर जांच को लैब भेजे गए। छह बीज और दो खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जबकि तीन बीज विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं, एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया गया। विभागीय सख्ती से बीज-खाद विक्रेताओं की बेचैनी बढ़ी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.