आगरा, जनवरी 8 -- शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने छत्ता वार्ड में नगला चंदन जलेसर रोड पर बन रही अवैध कालोनी को ध्वस्त किया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक राजकुमार शर्मा, अजय गर्ग, राजवीर, राजकुमार चौधरी, अनिल शर्मा, राकेश और मनोज चौधरी करीब छह बीघा क्षेत्र में कालोनी का निर्माण कर रहे थे। इस कालोनी का विकास प्राधिकरण से लेआउट स्वीकृत नहीं कराया था। एडीए ने निर्माणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन काम जारी रहा। इस पर गुरुवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध कालोनी में हुए निर्माणों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.