वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए बुधवार को शटडाउन लिया जाएगा। इसके तहत विद्यापीठ उपकेंद्र के बादशाहबाग, नगर निगम उपकेंद्र के जयप्रकाश नगर, बैंक कॉलोनी फीडर से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं, चौकाघाट उपकेंद्र के एनकेवीपी और वरुणा गार्डन फीडर से दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। कंदवा उपकेंद्र के कंचनपुर फीडर से सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक तथा नरिया उपकेंद्र के दशमी फीडर से दोपहर 1:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...