फतेहपुर, जनवरी 31 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विशेष अभियान से मतदाताओं को सुविधाएं दिया जाना है। पर्याप्त फॉर्म के साथ हेल्प डेस्क से सहयोग दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन, निर्वाचक व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि छह फरवरी तक दावे आपत्तियों की तिथि तय है। मतदाताओं की सुविधा के लिए 31 जनवरी और एक फरवरी को विशेष अभियान निर्धारित है। आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशन से छूटे मतदाता की सूची तथा गैर मौजूदगी, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाता की सूची के साथ दावे आपत्ति संबंधित व फॉर्म छह, 6ए, फार्म सात व आठ पर्याप्त उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान के दौरान मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क स्थापित होगी। मतदान केन्द्...