मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 6 फरवरी को प्रस्तावित पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि, जिले के आठ प्रखंडों में पैक्स चुनाव कराया जाएगा, जिसके लिए कुल 78 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चुनाव की सफलता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उप-विकास आयुक्त ने चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि, मतदान सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में क...