महाराजगंज, दिसम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम सूची के बाद मतदाता की अंतिम सूची छह फरवरी को जारी किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचनन अधिकारी मनीष प्रसाद ने बताया कि किसी को कोई आपत्ति करना होगा तो वह 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इस अवधि में यदि किसी का नाम नहीं जोड़ा गया है या उनका नाम मतदाता सूची से काटा गया है तो वह आपत्ति दर्ज कराकर मतदाता बन सकते हैं। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जाएगा। इसके बाद फीडिंग की कार्यवाही पूरी करने बाद छह फरवरी को मतदाता सूची को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...