गंगापार, फरवरी 5 -- उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में बीते बुधवार की रात चोरों ने मौका देखकर छह खंभों में लगी केबिन काटकर उठा ले गए। केबिन के कटने से कई घरों की बिजली गुल रही। मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में बीते बुधवार की रात चोर छह खम्भो में लगे 440 वाट की केबिन काट कर चुरा ले गए। इस वजह से पांच पंपिंगसेट प्रभावित होने के साथ गांव के कई घरों की बिजली गुल हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार अधिशासी अभियंता को जानकारी देते हुए थाना उतरांव में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.