उन्नाव, फरवरी 5 -- पुरवा। त्रिलोकपुर गांव में छह पेड़ों की कटान की अनुमति लेकर 36 पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई है। सीओ तेज बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ठेकेदार सुलेमान व किसान लल्लन यादव के खिलाफ अवैध कटान का मुकदमा दर्ज कराया। वन विभाग को कटी लकड़ी सुपुर्द की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...