गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। जिले में पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित छह विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इन विद्यालयों में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों की समुचित एवं आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। खेल मैदान निर्माण का कार्य दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में जामों विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा, बहादुरपुर के कंपोजिट विद्यालय बघैया महमूदपुर, भेटुआ विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय घटकौर तथा मुसाफिरखाना विकासखंड के उत्तरपाटी स्थित पीएम श्री विद्यालयों में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इन चारों विद्यालयों में प्रति विद्यालय लगभग 2 लाख 65 हजा...