कटिहार, जनवरी 20 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान छह पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मेडिकल पुष्टि के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि संध्या बस्ती के दौरान मोहम्मद बल्लू, प्रभात कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल, त्रिलोकी ठाकुर सभी साकिन प्राणपुर एवं मोहम्मद हासिम, रामू रविदास, साकिन मरोचा को पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...