एटा, मई 7 -- छत पर सो रही किशोरी गोली लगने से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के गांव भगीपुर कौशकी छत पर सो रही थी। रात के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर जब देखा तो कौशिकी घायल अवस्था में पड़ी थी। किशोरी को गोली से घायल होते देख चीख पुकार मच गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि पता नहीं कहां से जाकर गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...