सोनभद्र, फरवरी 17 -- ओबरा, हिटी। स्थानीय गैस गोदाम रोड सुमन नगर में रविवार की दोपहर में जबरन एक मकान पर कब्जा करने की शिकायत पर ओबरा पुलिस ने छह नामजद सहित दो अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित संदीप कुमार निवासी सुमन नगर कालोनी गैस गोदाम की तहरीर पर की है। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर छह नामजद और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...