रांची, जुलाई 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर नव प्रोन्नत छह कनीय पुलिस पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय कक्ष में पिपिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची रेंज के आईजी की मौजूदगी में नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को बैज लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी नव प्रोन्नत डीएसपी को प्रोन्नति पर शुभकामनाएं दी। पुलिस विभाग में उनकी लंबी सेवा अवधि के क्रम में किए गए उल्लेखनीय कार्यों व चुनौतियों पर चर्चा हुई। पिपिंग कार्यक्रम में लोअर बाजार के थानेदार दयानंद कुमार, अरगोड़ा के आलोक कुमार सिंह, बरियातू प्रभारी मनोज कुमार, सदर पश्चिमी अंचल के इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद रंजन, पुलिस लाइन में पदस्थापित विजय कुमार सिंह एवं तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। कार्यक्रम में रांची के एसएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.