रामपुर, जनवरी 31 -- शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान-बरवालान स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की ओर से छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जा रही है। इस आयोजन के दूसरे दिन शनिवार शाम नगर में श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपराओं से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। छह देवों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंत्रोच्चारण आचार्य नितिन भारद्वाज ने किया। महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री गणेश, भगवान श्रीराम दरबार, भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधा रानी, श्री पंचमुखी हनुमान, श्री खाटू श्याम जी तथा माता श्री लक्ष्मी-नारायण की दिव्य मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। सिर पर 84 कलश धारण किए महिलाओं के मंगल गीत, शंखनाद और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा सनातन संस्कृति की जीवंत झलक बनी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.