अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली घटना के बाद जारी सतर्कता के बीच अब पुलिस छह दिसंबर को लेकर अलर्ट हो गई है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। होटलों व बॉर्डरों पर चेकिंग की जा रही है। छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के बाद हर साल पुलिस अलर्ट रहती है। वहीं दिल्ली घटना के बाद पकड़े गए लोगों से पूछताछ में सामने आया था कि विवादित ढांचा विध्वंस का बदला लेने की चाहत में आंतकी साजिश रची जा रही थी। 32 कारों से देश को दहलाने की साजिश रची गई थी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस की ओर से पैदल भ्रमण किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.