पलामू, दिसम्बर 2 -- मेदिनीनगर। विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के जिला कार्यालय में मंगलवार को पलामू जिला समिति की बैठक कर आगामी कार्यक्रम पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष अजीत पाठक और संचालन बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने किया। जिला समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 दिसंबर को युवाओं को राष्ट्र धर्म के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से पथ संचलन निकाला जाएगा। बैठक में बताया गया कि संचलन का एकत्रीकरण सुबह 10.30 बजे मेदिनीनगर के संस्कृत महाविद्यालय से होगा। प्रार्थना, ध्वजारोहण और बौद्धिक सत्र के बाद 11.30 बजे संचलन भगत सिंह चौक, कन्नी राम चौक, पंचमुहान होते हुए पुनः संस्कृत महाविद्यालय में समाप्त होगा। कार्यक्रम की सुरक्षा, मार्ग, स्वागत, मंच और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। बै...