रायबरेली, दिसम्बर 15 -- रायबरेली। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट की ओर से शहर के जीआईसी मैदान में लगाए गए छह दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को मुख्य अतिथि सीडीओ अंजुलता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान, मो. उमर, राकेश गुप्ता, इम्तियाज खान, प्रीतिमा चौधरी ने पुष्प गुच्छ, शाल, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। शिविर में पहले दिन दो सौ से अधिक मरीजों की जांच में 45 को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...