श्रावस्ती, फरवरी 3 -- हरिहरपुररानी, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक व्यक्ति का शव बूढ़ी राप्ती से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 29 जनवरी से युवक घर से लापता था। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मुराउनपुरवा मछरिहवा निवासी अनिरुद्ध उर्फ कल्लू (35) पुत्र राम कृपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के भंगहा पावर हाउस के उत्तर दिशा में स्थित बूढ़ी राप्ती में पानी में उतराता देखा गया। शव देख लोगों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिरुद्ध 29 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। सोमवार को परिजनों की ओर से कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.