नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग गांव में छह दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव सोमवार को तालाब में मिला। पुलिस ने क्रेन से बच्चे का शव बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय तालाब में गिर गया था। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इन्द्रपाल चिपियाना बुजुर्ग में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनका पांच वर्षीय बेटा ईशु 17 फरवरी की दोपहर कुत्ता वाला मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया। बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह राहगीरों ने मंदिर के पास तालाब में बच्चे का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बच्चे का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सेंट्रल नोएडा के एसीपी पवन क...