हापुड़, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हसनपुर नाले में एक मजूदर का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर की पहचान बिहार के जिला छपरा निवासी 58 वर्षीय रामधारी प्रसाद के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रामधारी प्रसाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक साइकिल निर्माण फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। वह अपने परिवार के साथ लालकुआं स्थित एक किराए के मकान पर रहते थे। एक फरवरी को मृतक रामधारी रोजाना की तरह घर से फैक्ट्री जाने के लिए टेंपो में निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने तलाश शुरू की, तो पता चला कि उस दिन वह फैक्ट्री में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.