मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- पशुओं में होने वाली खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग के द्वारा टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत छह दिन में करीब 43 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। आगामी दस मार्च तक पशुपालन विभाग को करीब 5.35 लाख पशुओं का टीकाकरण करना है। यह टीकाकरण अभियान 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहा है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से सातवें चरण का टीकाकरण अभियान चल रहा है। नौ विकासखंडों के 46 पशु चिकित्सालयों के क्षेत्र में 23 पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में स्टाफ की टीम सहित भ्रमण कर लगभग 5.35 लाख गौ एवं भैंस वंश के पशुओ को टीकाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सकों की टीमें पशु पालक के यहां पर ...