हरिद्वार, जनवरी 19 -- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को ठंड का असर कम नजर आया। दिनभर धूप खिलने के कारण लोगों को राहत मिली। रात के समय भी ठंड का अहसास अपेक्षाकृत कम रहा। बीते छह दिनों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, सोमवार को हरिद्वार में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा था। बीते बुधवार को अधिकतम तापमान नौ और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस प्रकार छह दिनों की अवधि में अधिकतम तापमान में 17 और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा। न तो सर्द हवाएं चलीं और न ही कोहरा या बादल छाए। बारिश के बिना गुजर रहीं...