संभल, मई 17 -- नखासा थाना क्षेत्र के कुरकावली गांव में रविवार रात बारात चढ़त के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल से फायर किया था। बारात में शामिल अमरोहा का युवक बाल-बाल बचा था। फायरिंग करने वाले आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की थी। अफरातफरी मचने पर आरोपी पिस्टल छोड़कर भाग गए थे, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ले गई थी। छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में जांच पूरी नहीं कर पाई। कुरकावली गांव में अमरोहा जिले के अटारी मुरीदपुर निवासी संदीप कुमार शामिल हुआ था। बारात भी अमरोहा जिले से आई थी। कुरकावली गांव में रिसोर्ट के बाहर बारात चढ़ रही थी तभी एक युवक ने उस पर पिस्टल से जानलेवा फायर किया था। जब संदीप कुमार बच गया, तो हमलावर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर संदीप को घायल कर दिया था। हंगामे के बाद आरोपी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.