शाहजहांपुर, मार्च 19 -- कांट। नशेड़ी द्वारा युवक को बांका मारकर घायल कर देने के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं हमले में घायल युवक का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाके के डीगुरगांव में गुरुवार को अपने दरवाजे पर खड़े सचिन यादव को गांव के नशेड़ी राजेश यादव उर्फ राजू ने नशे में गालियां दी थी। मना करने पर आरोपी राजेश ने सचिन को बांका मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल सचिन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। फिलहाल सचिन का बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के छः दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गांव वालों ने बताया आरोपी राजेश यादव लम्बे समय से गांव में पहले आतंक फैला हुआ है।

हिंद...