हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपी नगर निवासी लापता कारोबारी का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। कारोबारी की स्कूटी बीते दिन पुलिस ने चोरगलिया के जंगल से बरामद की थी। पुलिस और एसओजी की टीमें कारोबारी की तलाश में जुटी हैं। टीपीनगर चौकी क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी डहरिया निवासी 55 वर्षीय रमेश चंद्र जोशी कारोबारी हैं। उनकी मंडी में कई दुकानें हैं। बीती 30 जनवरी को वह स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने उनके बेटे करन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की और मोबाइल लोकेशन खंगाली तो वह चोरगलिया के जंगल में मिली। मौके पर जाकर देखा तो स्कूटी मिली लेकिन कारोबारी का अब तक सुराग नहीं लग सका है। कारोबारी का परिवार छह दिन से परेशान है। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि खोजबीन की जा रही है। कारोबारी को शीघ्र सकुशल बरामद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.