प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। छह दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे पहले 21 मई को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था। दिन-रात का तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान रहे। चार दिन की मामूली राहत के बाद पारा फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। 31 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं एक जून से मौसम साफ रहने के आसार हैं। हवा न चलने से उमस बढ़ गई इससे कूलर और पंखे भी बेअसर रहे। सुबह नौ बजे से ...