आगरा, जनवरी 12 -- ईदगाह की ओर से शाहगंज जाने वाले वाहन चालकों को छह दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे मरम्मत के लिए नगला छऊआ रेल फाटक को पांच दिन बंद रखेगा। वाहन चालकों को ईदगाह से खेरिया मोड़ चौराहा होते हुए बारहखंबा रेल फाटक से होकर शाहगंज की ओर जाना होगा। इससे खेरिया मोड़, बारहखंबा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहेगी। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग प्रतिवर्ष रेल फाटकों की मरम्मत का काम करता है। सोमवार को रेलवे ने नगला छऊआ रेल फाटक की वार्षिक मरम्मत की घोषणा की। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईदगाह-बांदीकुई सेक्शन में फाटक सं.-77 (नगला छऊआ) पर रेलवे अनुरक्षण का कार्य करेगा। इसके चलते फाटक सड़क यातायात के लिए 13 जनवरी को सुबह 8 बजे से 18 जनवरी की शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। नगला छऊआ फाटक आगरा कैंट, ईदगाह की ओर से शाहगं...